Pages

Friday, 7 October 2016

स्वदेशी बने, स्वदेशी अपनाये ।।

नमस्ते मित्रों,
आज दुनिया की सोच हमारे प्रति बदल रही है, पर क्या हमारी सोच खुद के प्रति बदली है ?
नहीं
क्यू की आज भी हम दूसरे देशों की सभयता संस्कृति को खुद से से बेहतर मानते है।
अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी बोलने में शर्म और इंग्लिश बोलने में गर्व महसूस करते हैं।।
आपने देश की निर्मित वस्तुओं से अधिक विदेशी वस्तुओं को मोल देते है।।
मैं ये नहीं कहता की, हिंदी ही बोलिये, इंग्लिश नहीं ।।
हमें दुनिया के साथ चलना है, पर अपने सभ्यता - संस्कृति को भी साथ लेकर।।
आज जितने भी देश विकसित है, वो अपनी सभ्यता - संस्कृति के साथ ये मुकाम हासिल किया है , चाहे वो अमेरिका हो, या चीन ।।
जिसने अपनी सभ्यता को भुला उसका अंत ही हुआ है।।
आज स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी बनने की जरुरत है। अगर हम भारत को विकसित देश के रूप में देखना चाहते है, तो हम भारतीयों को हिन्दू या मुस्लिम नहीं बल्कि भारतीय बनना होगा पहले ।। हर चीज़ को सिर्फ अपने लाभ एवम् सुविधा के नज़रों से नहीं बल्कि देश और देशवासियो के नज़रों से देखना होगा।। विदेशी वस्तुओं को सिर्फ उपयोग नहीं करने से ही नहीं, बल्कि बेचने से भी तौबा करना होगा।। हर काम के लिए सिर्फ सरकार के आदेश के इंतज़ार में ही नहीं रहना होगा, बल्कि दिल के आवाज़ को सुनना होगा।। जब तक हम सभी एक हो कर देश और समाज विकास की ना सोचने लगे, तब तक देश या हमारा समाज विकसित नहीं हो सकता है।। हम सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही तिरंगा को दिल से ना लगा कर, हर दिन दिल से लगाये ।। हर भारतीय के दिल में जब तक राष्ट्रीय गान ना हो जाये चैन ना आना चाहिए।। आपने बच्चों को कुरान की आयत , हनुमान चालीसा के दोहो के साथ - साथ राष्ट्रीय गान भी याद कराना होगा बचपन से, तब ही हमारी पीढ़ी के मन में देश का सम्मान आएगा ।।आइये मिलकर कदम उठाये, देश को आगे बढ़ाये ।।
स्वदेशी बने, स्वदेशी अपनाये ।।
जय हिन्द ।।

No comments:

Post a Comment