Pages

Friday, 7 October 2016

आज का भारत

 नमस्ते मित्रों,
आज का भारत अपने प्रचीन छवि से बाहर आ चूका है । यहाँ जाति धर्म के नाम पर भेदभाव में तो कमी आई है, पर अंत नहीं हुआ है इसका ।।
क्यूकी आज भी कुछ लोग उन पुरानी बातों को दिल से लगाये हुए है।। हम एक अच्छा और सपनो को साकार करने वाला भारत तब ही बना सकते है, जब हम अपना मंथन करें, कमी कुछ नहीं है हममें, बस जागरूप नहीं है हम।।
जब तक हमारे मन में अहम् रहेगा , देश बदल नहीं सकता है।। हमको एक जागृति लानी होगी , जिसकी शुरुआत खुद से करने होगी ।। सिर्फ अपना नहीं हमारा सोचना होगा। देश , देशवासियों के प्रति सम्मान लाना होगा मन में।। ये ब्लॉग मैंने सिर्फ खुद के आत्म मंथन के लिए लिखना शुरू किया है, कही मेरे आत्म मंथन से कुछ ऐसा निकल जाये जो आप में मेरे साथ जागृति ले आये, ये कामना है मेरी।।
हम लोगो में तो कई देश के राष्ट्रीय गान को भी पूरा नहीं जानते है, आइये उसे पहले याद करें ।। दिल हो देश , तो बदलेगा जरूर।।
जय भारत माता ।।

No comments:

Post a Comment