Pages

Saturday, 8 October 2016

"आरक्षण"

आज जहाँ सारी दुनिया में सब को साथ ले कर चलने की बात हो रही हैं, वहीँ भारत में भेदभाव को बढ़ावा देने की कोशिश "आरक्षण" के रूप में की जा रही है।। किसको मिलना चाहिए आरक्षण इससे किसी को कोई मतलब नहीं है, बस हमको यानि हमारी जाति को चाहिए ।। पहले जाति अब धर्म के नाम पर आरक्षण की बात होती है। आरक्षण का मतलब सिर्फ राजनीति की एक दाव बन कर रह गई है, चुनाव का एक मशाला हो गया है, भारत में आरक्षण ।।
जिस समय आजादी मिली थी, उस समय एक विशेष जाति या वर्ग के लोग गरीबी - बेरोजगारी के अधिक शिकार थे, जिनको मुख्य धारा में लाने के लिए संविधान निर्माताओं ने आरक्षण की व्यवस्था रखी ।। जो एक रूकावट बन गई है, हमारे देश के विकास के लिए। संविधान बनाने वालो ने सिर्फ कुछ समय के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी, पर मुफ़्त में पाने के लालच और गन्दी राजनीति ने इसे एक कुप्रथा ही बना दिया, आज सबको आरक्षण चाहिए।। जो जाति के अधिकतर लोग धनवान है, वो भी आरक्षण मांग रहे है।। आरक्षण जाति या धर्म के नाम पर नहीं बल्कि सही आर्थिक आंकलन के आधार पर होना चाहिए ।। आज़ादी के 70 साल होने जा रहे है, अब बहुत कुछ बदल चूका है, अब वो जाति जो आजादी के समय धनवान थे, उन्हें भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।। इसलिए आर्थिक आरक्षण की जरुरत है, नाकि जाति धर्म के आरक्षण की।। आरक्षण अगर हो भी तो सिर्फ पढाई में, ना की नोकरी में। कब तक हम आरक्षण के नाम में अकुशल लोगों को कुशल की जगह लेते रहेगें।। हम कब तक मुफ़्त का खाना, मुफ़्त की नोकरी बांट कर आपने युवाओं को अंगो वाला अपंग बनाते रहेगें ।।
आइये आरक्षण मांगने के लिए नहीं, हटने के लिए आगे आये।ताकि सबको बराबरी का मौके मिले, खुद की नहीं देश की सोचो।। खुद को कुशल बनाए, न की आरक्षण की बैशाखी पर चलने वाले अपंग ।।

हमारा हो एक सपना-
कुशल युवा, आत्मनिर्भर भारत ।।

जय हिन्द।।

Friday, 7 October 2016

स्वदेशी बने, स्वदेशी अपनाये ।।

नमस्ते मित्रों,
आज दुनिया की सोच हमारे प्रति बदल रही है, पर क्या हमारी सोच खुद के प्रति बदली है ?
नहीं
क्यू की आज भी हम दूसरे देशों की सभयता संस्कृति को खुद से से बेहतर मानते है।
अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी बोलने में शर्म और इंग्लिश बोलने में गर्व महसूस करते हैं।।
आपने देश की निर्मित वस्तुओं से अधिक विदेशी वस्तुओं को मोल देते है।।
मैं ये नहीं कहता की, हिंदी ही बोलिये, इंग्लिश नहीं ।।
हमें दुनिया के साथ चलना है, पर अपने सभ्यता - संस्कृति को भी साथ लेकर।।
आज जितने भी देश विकसित है, वो अपनी सभ्यता - संस्कृति के साथ ये मुकाम हासिल किया है , चाहे वो अमेरिका हो, या चीन ।।
जिसने अपनी सभ्यता को भुला उसका अंत ही हुआ है।।
आज स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी बनने की जरुरत है। अगर हम भारत को विकसित देश के रूप में देखना चाहते है, तो हम भारतीयों को हिन्दू या मुस्लिम नहीं बल्कि भारतीय बनना होगा पहले ।। हर चीज़ को सिर्फ अपने लाभ एवम् सुविधा के नज़रों से नहीं बल्कि देश और देशवासियो के नज़रों से देखना होगा।। विदेशी वस्तुओं को सिर्फ उपयोग नहीं करने से ही नहीं, बल्कि बेचने से भी तौबा करना होगा।। हर काम के लिए सिर्फ सरकार के आदेश के इंतज़ार में ही नहीं रहना होगा, बल्कि दिल के आवाज़ को सुनना होगा।। जब तक हम सभी एक हो कर देश और समाज विकास की ना सोचने लगे, तब तक देश या हमारा समाज विकसित नहीं हो सकता है।। हम सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही तिरंगा को दिल से ना लगा कर, हर दिन दिल से लगाये ।। हर भारतीय के दिल में जब तक राष्ट्रीय गान ना हो जाये चैन ना आना चाहिए।। आपने बच्चों को कुरान की आयत , हनुमान चालीसा के दोहो के साथ - साथ राष्ट्रीय गान भी याद कराना होगा बचपन से, तब ही हमारी पीढ़ी के मन में देश का सम्मान आएगा ।।आइये मिलकर कदम उठाये, देश को आगे बढ़ाये ।।
स्वदेशी बने, स्वदेशी अपनाये ।।
जय हिन्द ।।

हममें हैं, दम ।।

नमस्ते मित्रों,
हम भारतीयों में जितनी ताकत है, उतना किसी भी देश के लोगो में नहीं है ।। यहाँ ताकत का मतलब शारीरिक ताकत से नहीं मानसिक ताकत से है।।
हम लोगों किसी भी देश के लोगो से अधिक मनोबल, दया, सहनशीलता है।।
हमें बचपन से सबके साथ मिलकर रहने की शिक्षा दी जाती है।।
हममे लोगो को साथ ले कर चलने की जो ताकत है, वो अगर हम निखार ले तो हम भारतीय कुछ भी कर सकते है।।
हमें बस आपने गुणों को निखार ने की जरुरत है, ये सिर्फ किताबी ज्ञान से नहीं होगा , बल्कि आप में विचारों के आदान - प्रदान से होगा।।
इसलिए हम सबको को काम से कम 1 घंटे रोजना मित्रों - परिजनों के बीच इस गुणों , कुशलता के विकास पर चर्चा करनी चाहिये ।। अपने ज्ञान , अनुभव को लोगो के बीच शेयर करना चाहिए।। तब ही आपने साथ - साथ देश विकाश की सोच सकते है।।
हम जो समय दोस्तों के बीच दूसरों की बुराइयों, लड़कियो, जात-पात की बातों में बर्बाद करते है, उस समय को अनुभव के आदान - प्रदान , कौशल विकास के बातों पर ध्यान दे तो हम अपना और देश दोनों की मदद कर सकते है।।
किसी की बुराइयों को आसानी से देखा जा सकता है, पर उनको दूर करने की चर्चा ही सार्थक होगी।।
हम लोगो अगर सफलता पाना है, तो नकारात्मक नहीं बल्कि सकारत्मक चर्चा पर बल देना चाहिए ।।
ऐसा कुछ नहीं जो दूसरे कर सकते हो और हम नहीं।।
हर किसी में एक गुण जरूर होता है, बस उसे जानने और उसे निखारने की जरुरत है।।
जिसने अपने गुणों को जान लिया वो ही सफल है।।
ये हम पर निर्भर करता है, की हम चाहते क्या है ?

हम ही खुद को सफल या असफल कर सकते हैं, कोई भी हम से जीत नहीं सकता जब तक हम खुद न मान ले।। समुद्र पर श्री राम पुल बना सकते है, हमारे देश के 120 जवान पाकिस्तान के पूरी रेजिमेंट से लड़ सकते है ..।। ये सब सिर्फ मनोबल के कारण ही संभव हुआ , इसलिए हमें सिर्फ खुद में मनोबल लाने की जरुरत हैं।।
आइये खुद के साथ अपनों को भी सफल बनाये ।।
खुद की नहीं, हमारे विकास की सोचें ।।


जय हिन्द ।।

आपने क्या सोचा है ?

आज हम जब भी न्यूज़ पेपर या न्यूज़ में घोटाओ, रेप, चोरी आदि घटनाओं को देखते हैं तो कई बार बोल देते है -" कुछ नहीं होने वाला इस देश का "

क्या हमने कभी सोचा है, की देश को बदलने के लिए, हमने खुद क्या किया ?
क्या किसी को घूस लेने से रोका ?
क्या जरूर ना होने पर भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना छोड़ा ?
क्या कभी किसी जरूरतमंद को पढाई लिखाई में मदद की ?
नहीं ना,
ऐसे कई कार्य हैं, जो हमें करने चाहिए थे पर नहीं की।।
मैंने भी नहीं की, क्यू की हम सोचते हैं की ये हमारा काम थोड़े ही है।।
अगर हमारी सोच ऐसे ही रहेगी तो देश को हम बुरा बोलेंगे ही ना, क्यू की जो जैसा होता है, वो वैसा ही दूसरे के लिए सोचता है।।
तो आइये आत्म मंथन करें।।
पहले खुद बदले , तो ही देश बदलेगा।।
मैं बदल रहा हूँ ।।
आपने क्या सोचा है ?

सजग भारत, आत्मनिर्भर भारत ।।
हम लोगो में तो कई देश के राष्ट्रीय गान को भी पूरा नहीं जानते है, आइये उसे पहले याद करें ।। दिल हो देश , तो बदलेगा जरूर।।
जय हिन्द ।।

आज का भारत

 नमस्ते मित्रों,
आज का भारत अपने प्रचीन छवि से बाहर आ चूका है । यहाँ जाति धर्म के नाम पर भेदभाव में तो कमी आई है, पर अंत नहीं हुआ है इसका ।।
क्यूकी आज भी कुछ लोग उन पुरानी बातों को दिल से लगाये हुए है।। हम एक अच्छा और सपनो को साकार करने वाला भारत तब ही बना सकते है, जब हम अपना मंथन करें, कमी कुछ नहीं है हममें, बस जागरूप नहीं है हम।।
जब तक हमारे मन में अहम् रहेगा , देश बदल नहीं सकता है।। हमको एक जागृति लानी होगी , जिसकी शुरुआत खुद से करने होगी ।। सिर्फ अपना नहीं हमारा सोचना होगा। देश , देशवासियों के प्रति सम्मान लाना होगा मन में।। ये ब्लॉग मैंने सिर्फ खुद के आत्म मंथन के लिए लिखना शुरू किया है, कही मेरे आत्म मंथन से कुछ ऐसा निकल जाये जो आप में मेरे साथ जागृति ले आये, ये कामना है मेरी।।
हम लोगो में तो कई देश के राष्ट्रीय गान को भी पूरा नहीं जानते है, आइये उसे पहले याद करें ।। दिल हो देश , तो बदलेगा जरूर।।
जय भारत माता ।।