Pages

Saturday, 8 October 2016

"आरक्षण"

आज जहाँ सारी दुनिया में सब को साथ ले कर चलने की बात हो रही हैं, वहीँ भारत में भेदभाव को बढ़ावा देने की कोशिश "आरक्षण" के रूप में की जा रही है।। किसको मिलना चाहिए आरक्षण इससे किसी को कोई मतलब नहीं है, बस हमको यानि हमारी जाति को चाहिए ।। पहले जाति अब धर्म के नाम पर आरक्षण की बात होती है। आरक्षण का मतलब सिर्फ राजनीति की एक दाव बन कर रह गई है, चुनाव का एक मशाला हो गया है, भारत में आरक्षण ।।
जिस समय आजादी मिली थी, उस समय एक विशेष जाति या वर्ग के लोग गरीबी - बेरोजगारी के अधिक शिकार थे, जिनको मुख्य धारा में लाने के लिए संविधान निर्माताओं ने आरक्षण की व्यवस्था रखी ।। जो एक रूकावट बन गई है, हमारे देश के विकास के लिए। संविधान बनाने वालो ने सिर्फ कुछ समय के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी, पर मुफ़्त में पाने के लालच और गन्दी राजनीति ने इसे एक कुप्रथा ही बना दिया, आज सबको आरक्षण चाहिए।। जो जाति के अधिकतर लोग धनवान है, वो भी आरक्षण मांग रहे है।। आरक्षण जाति या धर्म के नाम पर नहीं बल्कि सही आर्थिक आंकलन के आधार पर होना चाहिए ।। आज़ादी के 70 साल होने जा रहे है, अब बहुत कुछ बदल चूका है, अब वो जाति जो आजादी के समय धनवान थे, उन्हें भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।। इसलिए आर्थिक आरक्षण की जरुरत है, नाकि जाति धर्म के आरक्षण की।। आरक्षण अगर हो भी तो सिर्फ पढाई में, ना की नोकरी में। कब तक हम आरक्षण के नाम में अकुशल लोगों को कुशल की जगह लेते रहेगें।। हम कब तक मुफ़्त का खाना, मुफ़्त की नोकरी बांट कर आपने युवाओं को अंगो वाला अपंग बनाते रहेगें ।।
आइये आरक्षण मांगने के लिए नहीं, हटने के लिए आगे आये।ताकि सबको बराबरी का मौके मिले, खुद की नहीं देश की सोचो।। खुद को कुशल बनाए, न की आरक्षण की बैशाखी पर चलने वाले अपंग ।।

हमारा हो एक सपना-
कुशल युवा, आत्मनिर्भर भारत ।।

जय हिन्द।।

No comments:

Post a Comment