Pages

Friday, 7 October 2016

हममें हैं, दम ।।

नमस्ते मित्रों,
हम भारतीयों में जितनी ताकत है, उतना किसी भी देश के लोगो में नहीं है ।। यहाँ ताकत का मतलब शारीरिक ताकत से नहीं मानसिक ताकत से है।।
हम लोगों किसी भी देश के लोगो से अधिक मनोबल, दया, सहनशीलता है।।
हमें बचपन से सबके साथ मिलकर रहने की शिक्षा दी जाती है।।
हममे लोगो को साथ ले कर चलने की जो ताकत है, वो अगर हम निखार ले तो हम भारतीय कुछ भी कर सकते है।।
हमें बस आपने गुणों को निखार ने की जरुरत है, ये सिर्फ किताबी ज्ञान से नहीं होगा , बल्कि आप में विचारों के आदान - प्रदान से होगा।।
इसलिए हम सबको को काम से कम 1 घंटे रोजना मित्रों - परिजनों के बीच इस गुणों , कुशलता के विकास पर चर्चा करनी चाहिये ।। अपने ज्ञान , अनुभव को लोगो के बीच शेयर करना चाहिए।। तब ही आपने साथ - साथ देश विकाश की सोच सकते है।।
हम जो समय दोस्तों के बीच दूसरों की बुराइयों, लड़कियो, जात-पात की बातों में बर्बाद करते है, उस समय को अनुभव के आदान - प्रदान , कौशल विकास के बातों पर ध्यान दे तो हम अपना और देश दोनों की मदद कर सकते है।।
किसी की बुराइयों को आसानी से देखा जा सकता है, पर उनको दूर करने की चर्चा ही सार्थक होगी।।
हम लोगो अगर सफलता पाना है, तो नकारात्मक नहीं बल्कि सकारत्मक चर्चा पर बल देना चाहिए ।।
ऐसा कुछ नहीं जो दूसरे कर सकते हो और हम नहीं।।
हर किसी में एक गुण जरूर होता है, बस उसे जानने और उसे निखारने की जरुरत है।।
जिसने अपने गुणों को जान लिया वो ही सफल है।।
ये हम पर निर्भर करता है, की हम चाहते क्या है ?

हम ही खुद को सफल या असफल कर सकते हैं, कोई भी हम से जीत नहीं सकता जब तक हम खुद न मान ले।। समुद्र पर श्री राम पुल बना सकते है, हमारे देश के 120 जवान पाकिस्तान के पूरी रेजिमेंट से लड़ सकते है ..।। ये सब सिर्फ मनोबल के कारण ही संभव हुआ , इसलिए हमें सिर्फ खुद में मनोबल लाने की जरुरत हैं।।
आइये खुद के साथ अपनों को भी सफल बनाये ।।
खुद की नहीं, हमारे विकास की सोचें ।।


जय हिन्द ।।

No comments:

Post a Comment